सुष्मिता सेन की गोद ली एक और नन्ही परी

By Staff

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक छोटी बच्ची गोद ली है. ये बच्ची तीन महीने की है और उन्होंने उसका नाम अलीसा रखा है. इससे पहले भी सुष्मिता ने लड़की गोद ली थी जिसका नाम रैने है और वो दस साल की है.

सुष्मिता कहती हैं कि उन्होंने दूसरा बच्चा गोद लेने के लिए बहुत इंतज़ार किया. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से एक और बच्ची गोद लेना चाहती थी और इसके लिए मैंने दस साल तक इंतज़ार किया. लेकिन अब तक हाई कोर्ट के एक नियम के अनुसार एक लड़की के बाद दूसरी भी लड़की गोद नहीं ली जा सकती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है और तीन महीने पहले जैसे ही हाई कोर्ट का नया नियम आया मैंने तुरंत बच्ची गोद लेने की अर्जी दे दी.”

सुष्मिता आगे कहती हैं, “मेरी बड़ी बेटी मेरी छोटी बेटी की मां की तरह है. मैं हमेशा चाहती थी कि मेरे दोनों बच्चों के बीच में अंतर कम हो लेकिन जो ईश्वर की मर्ज़ी होती है, वही होता है.”

ऐक्टिंग करियर

पिछले कुछ सालों से सुष्मिता गिनी-चुनी फ़िल्में ही कर रही हैं. इस साल वो दो ही फ़िल्में- कर्मा, कनफ़ेशन्स एंड होली और डू नॉट डिस्टर्ब- में नज़र आईं. सुष्मिता को यकीन है कि वो अपनी पूरी ज़िंदगी एक्टिंग नहीं करेंगी.

वो कहती हैं, “मैं जब फ़िल्म इंडस्ट्री में आई थी तो मैंने ख़ुद से एक ही शर्त रखी थी. वो ये कि मैं जब भी इस इंडस्ट्री से जाऊं, मैं अपनी शर्तों पर जाऊंगी और एक मुक़ाम हासिल कर के जाऊंगी. मैं इंडस्ट्री तभी छो़ड़ूगी जब मैं इसके लिए तैयार हूं, उससे पहले नहीं.”

निर्देशन

एक्टिंग के अलावा सुष्मिता निर्देशन भी करना चाहती हैं. और इस दिशा में उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन में रानी लक्ष्मीबाई नाम से फ़िल्म का ऐलान भी किया था. लेकिन फ़िलहाल ये फ़िल्म नहीं बन रही है. सुष्मिता का कहना है, “हमने इस फ़िल्म पर दो साल तक काम किया और जब हमें ये फ़िल्म छोड़नी पड़ी तो मैं बहुत निराश हुई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है. ये एक ही फ़िल्म है जिसका मैं निर्देशन करना चाहूंगी और जब इसका समय आएगा, तब मैं शायद ऐसा करुं.”

बिज़नेस प्लैन्स

सुष्मिता सेन 1994में मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं जिसके बाद उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में कदम रखा. पंद्रह साल बाद अब वो एक बार फिर सौंदर्य प्रतियोगिताओं से जुड़ गई हैं. उनकी कंपनी को भारत में मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता आयोजित का फ्रेंचाइज़ मिला है. इसके अंतर्गत उनकी कंपनी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय प्रतियोगियों को तैयार करेगी और चुनी हुई लड़की भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

शादी

सुष्मिता जितना अपनी फ़िल्मों के लिए जानी जाती हैं उतना ही अपने निजी रिश्तों के लिए भी. अपनी शादी के बारे में वो कहती हैं, “ हर अच्छे काम का एक सही वक्त होता है और इसके लिए सब्र करना पड़ता है. वो समय अभी नहीं आया है. लेकिन वो दिन ज़रुर आएगा.”

सुष्मिता कहती हैं, “हम सिर्फ़ अपनी ज़िदंगी जी सकते हैं और इसके लिए इंसान को अंदर से मज़बूत होना ज़रुरी है. मैं ख़ुद को पसंद करती हूं. मुझमें कमियां हैं और लेकिन मैं अपने आप से बहुत ख़ुश हूं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X