सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी ने 'ताली' में निभाया महत्वपूर्ण रोल, गर्व के साथ अभिनेत्री ने साझा की जानकारी

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जब से इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से सुष्मिता सेन इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अब इसको लेकर सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी रेनी से ताली में खास रोल अदा किया है।
दरअसल बात ऐसी है कि ताली के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के दिलों में इसको लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है और अब सुष्मिता ने वेब सीरीज के इस वीडियो से जुड़ी एक खास जानकारी फैंस के साथ साझा की है। दरअसल, इस ट्रेलर से सुष्मिता की बेटी रेनी का खास कनेक्शन है।
सुष्मिता के लिए 'ताली' का ट्रेलर एक मां के रूप में गर्व और खुशी दोनों के पल लेकर आया है। 'ताली' के जबर्दस्त ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, सुष्मिता सेन ने गर्व से खुलासा किया कि उनकी बेटी रेनी ने इसमें दिखाए गए शक्तिशाली 'महामृत्युंजय' मंत्र को अपनी आवाज दी है।
सुष्मिता सेन ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने रेनी के फोटो के साथ बैकग्राउंड में उनकी आवाज वाला एक वीडियो साझा करते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा।
रेनी को समर्पित इस नोट में सुष्मिता ने अपनी भावनाओं को साझा किया और लिखा, 'जीवन एक पूर्ण चक्र में आता है। मेरी बच्ची रेनी अपनी आवाज देकर इस शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र की शोभा बढ़ा रही है। उसकी आवाज और मेरा चेहरा... एक साथ ताली के ट्रेलर में..बेशक, जब भी मैं इसे सुनती हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।'
रेनी सिनेमा जगत में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वह एक टैलेंटेड सिंगर भी हैं, जो अपनी विविध कलात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करती हैं। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसे जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications