सुष्मिता सेन ने शेयर की बेटी कि सिंगिंग वीडियो..आप ही देख लीजिए!
सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रिनी का गाया गाना शेयर किया और वाकई बहुत ही अच्छा गा रही हैं। आप भी देखिए वीडियो।
सुष्मिता सेन अपनी बेटियों से कितना प्यार करती हैं ये तो जगजाहिर है। सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन अब बड़ी हो चुकी हैं और सुष्मिता उन्हें अपना पहला प्यार हमेशा कहती हैं। हाल में सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रिनी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुद ही गाना गाया है।
इस वीडियो में उनकी बड़ी बेटी रेने ने चार्टब्सटर सॉन्ग हैलो गाना गाया। सुष्मिता ने एक पिक्चर कॉलाज शेयर किया और उसके बैकग्राउण्ड में उनकी बड़ी बेटी की आवाज सुनाई दे रही है। इस वीडियो में रेने की आवाज सुनने के बाद यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उसकी आवाज वाकई बहुत अच्छी है।
[Viral - पहली बार आदित्य चोपड़ा और बेटी अदिरा दिखे एक साथ..]
रिनी फिलहाल 17 साल की हैं और सुष्मिता सेन की दूसरी बेटी अलीशा अभी 8 साल की हैं। सुष्मिता सेन अक्सर अपनी बेटियों के साथ घूमने जाती रहती हैं और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। चाहे वो रिनी का गाना हो या अलीशा की स्पीच या बर्थडे पार्टी।
आप भी सुनिये रिनी का गाया ये गाना जिसे सुष्मिता सेन ने खुद शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications