बॅायफ्रेंड के साथ वेकेशन पर सुष्मिता सेन ने कुछ ऐसे किया रोमांस, तस्वीरों ने मचाया धमाल

पिछले दिनों ये खबर आयी कि सुष्मिता सेन और उनके बॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन सुष्मिता ने इस खबर को झूठा साबित करते हुए रोहमन के साथ एक हॅाट वीडियो शेयर किया। अब एक बार फिर से अपनी इस रोमांटिक तस्वीरों के कारण सुष्मिता चर्चा का विषय बन गई हैं।

बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अर्मेनिया में बॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल और दोनों बेटियों के साथ वेकेशन पर हैं। सुष्मिता ने बॅायफ्रेंड और बेटियों के साथ वेकेशन में की गई मस्ती की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि किस तरह सुष्मिता इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

Sushmita Sen

साथ ही अपने इस नए रिश्ते में भी सुष्मिता आगे बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता और रोहमन का रिश्ता एक साल पुराना है। दोनों एक साल से साथ में हैं। रोहमन के रिश्ते सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ भी काफी अच्छे हैं। रोहमन अक्सर सुष्मिता के परिवार के साथ काफी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

सुष्मिता भी अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि यह फैमिली सेल्फी के लिए परफेक्ट ग्रुप है। हम सब फिट हैं। वी लव यू। इस कैप्शन के साथ सुष्मिता ने कई सारे हैशटैग, हार्ट और किस वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

यहां देखिए और तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X