..................... Sushmita Sen wishes daughter alisah on her 13th birthday says i am better person because of you।सुष्मिता सेन ने 13वें जन्मदिन पर बेटी अलीशा को किया विश, कही बड़ी बात - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, कही दिल छू लेने वाली बात

सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों से बेइंतहा प्यार करती हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें या वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन अपने परिवार को भरपूर समय देती हैं और खासकर अपनी
दोनों बेटियों के साथ हैंगआउट करते या वेकेशन पर अक्सर नजर आती हैं।

सुष्मिता सेन की बेटी अलीशा सेन आज 13वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास पर सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा नोट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। हर तस्वीर में अलीशा दिखने में बेहद प्यारी लग रही हैं। किसी तस्वीर में वो मस्ती करते तो किसी में वो अपनी बहन या नाना-नानी के साथ नजर आ रही हैं।

sushmita-sen-wishes-daughter-alisah-on-13th-birthday-says-i-am-better-person-because-of-you

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माय लाइफ!!!' अलीशा का मतलब होता है नोबल, जिनकी भगवान रक्षा करते हैं और जो भगवान का तोहफा है। अलीशा में यह सबकुछ है। उसकी आखों में जो प्यार और विश्वास है, मैं उसकी गवाह हूं और मुझे उस पर गर्व है। मैं इस प्यार और पवित्रता को उसके जीवन में कामों में देखती हूं। मैं एक बेहतर इंसान हूं, क्योंकि मैं अलीशा की मां हूं। हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो शोना!! दीदी और मैं तुम्हें बेहद प्यार करते हैं।'

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन दो बेटियों- रिनी और अलीशा की मां हैं। उन्होंने दोनों को गोद लिया है और उनकी अपनी बेटियों के साथ बॉन्डिंग काफी शानदार है। सुष्मिता सेन के इस बर्थडे पोस्ट को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X