सुष्मिता सेन करेंगी मिस यूनिवर्स 2017 जज
ष्मिता सेन मिस यूनिवर्स 2017 पीजेंट को इस बार जज करेंगी।
विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर चुकीं सुष्मिता सेन एक बार फिर आपको इस ओर कदम बढ़ाते हुए नज़र आएंगी। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले वो खुद इस दौड़ में शामिल थीं और इस बार वो इसे जज करती नज़र आएंगी। जी हां..सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स 2017 पीजेंट को इस बार जज करेंगी।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 65वां संस्करण इस बार फिलिपिंस के मनीला शहर में आयोजित होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। सुष्मिता ने पोस्ट करते हुए लिखा "मैं बहुत उत्साहित और भावुक हूं। पूरे उत्साह के साथ तैयारी कर रही हूं।"
'मिस यूनिवर्स' ब्यूटी कोंटेस्ट 30 जनवरी को मनीला में आयोजित किया जा रहा है। कोंटेस्ट के जजेज में शामिल होना सुष्मिता के लिए एक सम्मान की बात है। इसकी वजह है कि 1994 में मनीला में ही सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता था।


Click it and Unblock the Notifications