बच्चे को जन्म देना चाहती हैं सुष्मिता सेन
दो बच्चों को गोद लेने के बाद पूर्व मिस यूनिवर्स व बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन मां तो बन गईं, लेकिन उनका मन नहीं भरा। 34 वर्षीय सुष्मिता ने यहां गुरुवार को '2010 विश्व सुंदरी' प्रतियोगिता की तैयारी कार्यशाला के दौरान पत्रकारों से कहा, "अब मैं खुद के बच्चे को जन्म देना चाहती हूं।"
सुष्मिता ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विवाह के सवालों को टालते हुए कहा, "मैंने विवाह के विषय में कुछ नहीं कहा है। हर लड़की को अपने राजकुमार की तलाश होती है। मैंने काफी पहले इस दिशा में सोचना बंद कर दिया था लेकिन मैं अब भी ऐसा चाहती हूं।" सुष्मिता ने 2000 में रीनी को और इस जनवरी में अलिशा को गोद लिया था।
सुष्मिता की निर्माण कंपनी 'तंत्रा एंटरटेनमेंट' को 'मिस युनीवर्स ऑर्गेनाइजेशन' से इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चुनने का अवसर मिला है।


Click it and Unblock the Notifications