रोते हुए डॅाक्टर को देख सुष्मिता सेन ने जुटाए ऑक्सीजन सिलेंडर, हुईं ट्रोल तो एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद
कोरोना वायरस के कहर के बीच लोग एक दूसरे की मदद के लिए फिर से आगे आ रहे हैं। बॅालीवुड स्टार्स भी हमेशा की तरह अपना सपोर्ट उन लोगों के लिए पहुंचा रहे हैं जिन्हें इस मुश्किल घड़ी में सबसे अधिक जरूरत है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को लेकर सामने आ रहा है।
सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लेकर मदद मांग रहे हैं ताकि कोई किसी भी तरह से सहायता कर दें। इस बीच सुष्मिता सेन ने भी ऑक्सीजन सिलेंडर को भेजने की पेशकश की है। लेकिन सिर्फ दिल्ली के लिए भेजने पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है।

जिसका जवाब भी सुष्मिता ने बेबाक तरीके से दिया है जो कि चर्चा में है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने की वजह से वहां के लिए कुछ सिलेंडर्स का इंतजाम करवाया है। यहां पढ़ें खबर विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications