वापस आ रही हैं सुश, फैन्स खुश

सुष्मिता सेन ने शुक्रवार को एनिग्मा क्लब की लांच पार्टी के दौरान मीडिया से कहा "आप मुझे इस वर्ष दोबारा से फिल्मों में देखेंगे। यह बढ़िया ब्रेक रहा इसलिए वापसी भी अच्छी होनी चाहिए।" उनसे सभी ने पूछा की वो कौन सी फिल्म में नज़र आने वाली हैं और उस फिल्म में उनका क्या किरदार होगा। लेकिन सुष्मिता ने सभी सवालों को सुनकर सिर्फ एक ही जवाब दिया और कहा "अगर मैं आपको हर बात अभी बता दूंगी तो बाद में आप क्या देखेंगे? यह सुष्मिता सेन की फिल्म होगी ये मेरा वादा है।"
सुष्मिता सेन की खुद की एक कंपनी है जिसका नाम है आई एम शी। ये कंपनी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए लड़कियों को तैयारी कराती है। जब से सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में अपनी वापसी की बात कही है तब से ट्विटर पर लोग उन्हें ढ़ेर सारी बधाईयां दे रहे हैं और हर कोई बड़े परदे पर एक बार फिर से मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को देखने के लिए बेसब्र हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications