सुष्मिता और अकरम करेंगे शादी!

लंबे अरसे से कहा जा रहा है कि सेक्सी और ब्यूटीफूल अभिनेत्री सुष्मिता सेन का दिल पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पर आया हुआ है लेकिन अब तो हद हद ही हो गयी है। कुछ मीडिया चैनलों ने तो दोनों की शादी की खबरें छाप दी हैं। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुष्मिता सेन के सचिव ने कहा कि इन सारी खबरों में कोई दम नहीं हैं। यह सब बेबुनियाद हैं। सुष्मिता काफी बोल्ड है, आपको क्या लगता है कि वो किसी भी कीमत पर अपनी शादी की खबरें छुपायेंगी। उनकी शादी की बात कुछ फालतू की खबरिया चैनलों की देन है जो अपनी दाल-रोटी के लिए सुष के नाम का सहारा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के बारे में हमेशा चर्चा होती रहती है कि वो कब शादी करेगीं, उनका चक्कर किसेक साथ चल रहा है, कुछ समय पहले भी जब सुष और वसीम अकरम को लेकर बातें हो रही थीं तो सुष ने इस बात का पुरजोर तरीके से विरोध किया था ।

लेकिन इस अफवाह को फिर से हवा मिल गई है और इस बार इस बात को हवा दी है खुद वसीम अकरम ने। जिन्होंने कुछ समय पहले एक पाक न्यूज चैनल में कहा कि उन्हें सुष्मिता सेन बेहद सुंदर लगतीं हैं। शो के दौरान जब वसीम से पूछा गया कि यदि वह किसी फिल्म में काम करते हैं तो नायिका के तौर पर किस अभिनेत्री को लेना चाहेंगे, तो उन्होंने तपाक से सुष्मिता का नाम लिया।

वसीम ने सुष्मिता को बेहद खूबसूरत अभिनेत्री करार देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं। खैर वसीम की पत्नी हुमा खान का इंतकाल दो साल पहले कैंसर के चलते हो गया था, तब से वसीम अकेले हैं लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि वो शादी में रूचि नहीं रखते हैं। खैर कोई जरूरी तो नहीं पसंद प्यार और शादी में तब्दील हो जाये। फिलहाल तो इतना ही कहा जा सकता है कि वसीम सुष को पसंद करते हैं, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है, अब ये कितनी गहरी है ये तो वो ही दोनों जानते हैं। और दोस्ती के आगे भी ये रिश्ता पहुंचेगा ये भी दोनों को ही तय करना है। लेकिन एक बात और है कि 37 साल की सुष की शादी का इंतजार सबको काफी बेसब्री से है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X