18 साल की उम्र में दिखती थीं सुष्मिता सेन इतनी खूबसूरत, 27 साल पुराना Video देख फैंस हुए फिदा
बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर आपकी नजर भी थम जाएगी। सुष्मिता सेन का ये 27 साल पुराना वीडियो है। यह वीडियो तब का है, जब सुष्मिता 18 साल की थीं।
इसमें वह 'संयुक्त राष्ट्र' के भाषण की तैयारी करती दिख रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 18 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन की खूबसूरती की जितनी तारीफ करें उतना कम लगता है।

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने 18 साल की उम्र में ही 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसी के साथ वह अपने लोकप्रियता के सफर पर निकल पड़ी थीं।इस वीडियो में आप देखेंगे कि वह संयुक्त राष्ट में भाषण देने की तैयारी कर रही हैं। वह किताबों के बीच में बैठी हुई हैं।
उनका ये वीडियो भी सामने आया है..


Click it and Unblock the Notifications