पर्दे से बना गाउन और जुराब से बने ग्लव्स पहन सुष्मिता सेन बनीं मिस इंडिया-Video वायरल, खुलासा
सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस इंडिया बनीं। उनके लिए मिस इंडिया बनना इतना आसान नहीं था। उन्होंने तमाम मशक्तों के बाद इस मुकाम को हासिल किया। उनकी मेहनत और उनका काबिलियत ने उन्हें कभी रोकने नहीं दिया। तभी तो वह औरों के लिए भी मिसाल बनीं। मिस इंडिया से लेकर मिस यूनिवर्स का सफर तय करने वाली सुष्मिता सेन ने हाल में ही चौंकाने वाले खुलासे किए।
उन्होंने अपनी आपबीती शेयर की और कहा कि उनके लिए ये जर्नी इतनी आसान नहीं थीं। वह बताती हैं कि अगर आप में जज्बा हो तो कुछ नामुमकिन नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुष्मिता सेन बता रही हैं कि वह मिस इंडिया कॉम्पिटिशन के लिए सिलेक्ट हो गई थी लेकिन डिजाइनर कपड़ों के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications











