Sushmita Sen: इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे पर एक्ट्रेस ने साझा किया शानदार वीडियो, आप भी देख कर हो जाएंगे इमोशनल

Sushmita Sen: आज इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे हैं, ऐसे में बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो जाएगा, इतना प्यारा वीडियो है।
जाहिर है कि, ट्रांसजेंडर समुदाय को हमारे समाज में कभी सम्मानजनक स्थान हासिल नहीं हुआ। सामान्यता यह समुदाय ताली बजाकर और बधाई देकर मिली राशि से अपना गुजारा करता है। लेकिन अब धारणा टूट रही हैं, लोगों की सोच भी बदल चुकी है।
आज अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे पर सेलिब्रिटी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक ट्रांसजेंडर गौरी के साथ दिख रही हैं।
Ab Taali bajegi hausla badhane ke liye!!!
— sushmita sen (@thesushmitasen) March 31, 2023
This #internationaltransgenderdayofvisibility let’s join hands to build a more inclusive and equal world for us all! ❤️ Here’s to this powerful journey of love, strength and unity!! 🤗 #duggadugga @viacom18 @shreegaurisawant @gseamsak pic.twitter.com/rzXSWbUP4f
सुष्मिता का यह ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें एक ट्रांसजेंडर ताली बजाते हुए सवाल खड़े करती हैं कि ताली क्यों बजती है? क्या पैसे मांगने के लिए? अपना गुस्सा निकालने के लिए या घुटन छिपाने के लिए? जिस पर वीडियो में सुष्मिता की एंट्री होती है और वह बड़े ही यूनिक अंदाज में इन सवालों का जवाब देती हैं।
सुष्मिता कहती हैं कि ताली बजती है हौसला बढ़ाने लिए, नई पहचान दिलाने के लिए, आसमान हिलाने के लिए और दिल से दिल को मिलाने के लिए। इस तरह सुष्मिता दिल छू लेने वाली कई बातें करते हुए ट्रांसजेंडर समाज के ताली बजाने का मतलब समझाते नजर आती हैं। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे पर सुष्मिता का यह वीडियो ट्रांसजेंडर समाज के लिए एक शानदार गिफ्ट है।
बता दें कि सुष्मिता सेन की अपकमिंग मूवी ताली इसी समुदाय के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एक्टिविस्ट गौरी शिंदे का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जाहिर है कि फिल्म में सुष्मिता का किरदार इतना शानदार है कि फैंस इससे काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications