सुष्मिता से बेहतर वसीम को कोई नहीं मिल सकती!

वसीम अकरम के साथ सुष्मिता की शादी की खबरों ने सुष्मिता के फैन्स काफी शॉक्ड हो गये हैं लेकिन सुष्मिता सेन ने ट्विटर अकाउंट के जरिये जब बताया कि वसीम अकरम सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और इसके अलावा उनकी यानी वसीम की जिंदगी में कोई और है तो सुष्मिता के फैन्स को थोड़ा आराम आया। सुष्मिता सेन ने कहा कि वो वसीम अकरम को हमेशा से ही अपने अच्छे दोस्त की तरह मानती हैं और हमेशा मानती रहेंगी। जहां तक बात है शादी की तो सुष्मिता ने कहा कि जब वो अपना मिस्टर राइट ढ़ूंढ़ लेंगी तब वो सभी को बता देंगी। सुष्मिता सेन के फैन्स ने इस बात पर कई सारे कमेंट्स भी किये हैं और कहा है कि सुष्मिता सेन से बेहतर वसीम को कोई नहीं मिल सकतीं।

सुष्मिता ने ट्वीट किया कि "मैंने वसीम के साथ अपनी शादी की खबरें पढ़ रही थी। ये सब बकवास है। इससे जाहिर होता है कि आज की मीडिया कितनी गैरजिम्मेदार है।" सैंड्रा ने सुष्मिता सेन के इस ट्वीट का जवाब दिया "सच है, लेकिन सही बात ये है कि आपको सच पता है। मीडिया हमेशा किसी ना किसी को बर्बाद करना चाहती है।" इसके बाद सुष्मिता ने दूसरा ट्वीट किया "वसीम अकरम एक बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी जिंदगी में पहले से ही एक बहुत ही खूबसूरत लेडी है। इस तरह की अफवाहें बहुत ही असम्माननीय है।"

सुष्मिता सेन के इस दूसरे ट्वीट के जवाब में उनके फैन्स ने काफी सारे रिप्लाय किये। इरम जलाल फारुख ने लिखा वो बेहतरीन लेडी कौन है? आपसे बेहतर तो नहीं हो सकती। सुष्मिता सेन ने इसके बाद आखिरी ट्वीट में लिखा खूबसूरत लोगों, जब मैं अपना मिस्टर परफैक्ट ढ़ूंढ़ लूंगी तो आपको सबसे पहले पता होगा क्योंकि आप मेरी ट्विटर फैमिली हैं। इस ट्वीट के जवाब में सुष्मिता के फैन्स ने सुष को ढे़र सारा धन्यवाद दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X