सुष्मिता सेन ने बताया निजी जीवन का दर्द, बोला- 45 की उम्र में भी बड़ी गलतियां करती हूं, दुख होता है
बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा हुई काफी जानकारी शेयर करती हैं। यहां तक कि वह इंस्टाग्राम पर कई बार फैंस से लाइव बातचीत भी करती हैं। सुष्मिता सेन अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी में एक सफल महिला होने का खिताब ले चुकी हैं।
बॅालीवुड में जहां उनकी गिनती लोकप्रिय एक्ट्रेसेस के बीच की जाती है। वहीं निजी लाइफ में दो बेटियों के लिए वह एक सुपर मां भी बन चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर यानी कि 40 साल पार करने के बाद भी सुष्मिता सेन के स्वीकार करती हैं कि वह अभी भी कई बड़ी गलतियां करती हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जाहिर किया है और बताया है कि वो परफेक्ट नहीं हैं। सुष्मिता सेन ने लिखा है कि आप लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं क्या मैं कभी ऑफ लेती हूं?


Click it and Unblock the Notifications