सुष्मिता सेन की बाथटब तस्वीरों पर आया बॉयफ्रेंड रोहमन का दिल, देखिए Viral Pics
सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की ट्यूनिंग ज़बरदस्त है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने बाथटब में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उनके बॉयफ्रेंड उनकी हर तस्वीर पर कमेंट करने वाले पहले शख्स होते हैं। इस तस्वीर को देखकर भी रोहमन के मुंह से उफ्फ निकल गया।
ये तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने बताया कि उन्हें ये तस्वीर कितनी ज़्यादा पसंद है। और साथ ही तस्वीर खींचने वाला भी। दरअसल, सुष्मिता के लिए ये तस्वीर खुद रोहमन शॉल ने ही खींची है।

गौरतलब है कि हाल ही में सुष्मिता सेन के मिस यूनिवर्स क्राउन को पूरे 25 साल हो गए और इस मौके रोहमन ने जश्न की तरह मनाया था। साथ ही वापस सुष्मिता को एक नया क्राउन भी पहनाया था। दोनों की तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच की उम्र का फासला, अकसर लोगों की चर्चा का विषय रहता है। रोहमन, 28 साल के मॉडल हैं जो सुष्मिता सेन से एक फैशन शो के दौरान ही मिले थे और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।


Click it and Unblock the Notifications