..................... Sushmita sen's Beautiful picture viral, She is looking wow - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन ने साझा की शानदार तस्वीर, ऐसी अदा देख दीवाने हुए फैंस

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं और काफी एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी फिटनेस तो कभी लुक्स के साथ लोगों को दीवाना बनाती नजर आती हैं। इस समय भी उनकी एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन कहर ढाती नजर आ रही हैं और उन्होने एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है। सुष्मिता सेन लिखती हैं..

'मैं एक महिला हूँ, नाजुक, संवेदनशील और अक्सर कमजोर ... मैं प्यार से ही पनपती हूँ !! मुझे बचाव की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं खुद अंधेरी रात में चमकता हुआ कवच हूं।'

sushmita sen, सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन के इस कैप्शन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि इस उम्र में भी उनका लुक काफी शानदार है। सुष्मिता सेन की इस तस्वीर के पीछे लोग काफी कमेंट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

उनका कहना है कि सुष्मिता सेन को देखकर नहीं लगता है कि इतने साल पहले वो मिस यूनिवर्स बनीं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सुष्मिता एक वेब सीरीज.. आर्या का हिस्सा बनीं थीं जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

इस चैट के दौरान उन्होने ये भी कहा था कि काफी जल्दी इसका दूसरा सीजन आने वाला है और आप सब दिल थाम कर बैठ जाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X