Sushmita Sen के बॉयफ्रेंड ने झेला कास्टिंग काउच, छलका दर्द, बोले- मुझसे कहा गया कि काम के लिए...

Rohman Shawl Casting Couch Experience

Rohman Shawl Casting Couch Experience: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के कथित बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले रोहमन शॉल अब जल्दी ही तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की।

रोहमन शॉल ने जूम के साथ में इंटरव्यू के दौरान अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि इतने साल मेहनत करने के बावजूद उनको अब जाकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि "मेरे साथ में काफी कुछ हुआ। सबके साथ होता है।मेरे हिसाब से कास्टिंग काउच अब नार्मल हो गया है और सभी ने मेरा फायदा उठाने की कोशिश की।"

रोहमन शॉल ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "शुरू में तो जब हमारे पास में गाइडेंस नहीं हुआ करती है तो हर कोई आपसे फायदा उठाने के बारे में सोचता है। लेकिन किस तरीके से आपका फायदा वह उठाना चाहते हैं, यह स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन मुझे जिंदगी ने एक चीज बहुत अच्छी सिखाई है और वो है कनविक्शन।"

अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि "तब मेरे दोस्त मुझे कहते थे की मॉडलिंग काफी ज्यादा मुश्किल होती है। तुझे काम लेने के लिए लोगों के साथ में सोना होगा। फिर मैंने मॉडलिंग भी शुरू की और मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा कि इनको कुछ करके दिखाऊंगा। मुझे पता था कि मैं लंबा हूं, अच्छा भी देखता हूं और यह भी पता था कि मैं मॉडलिंग के लिए ही बना हूं।"

एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "लोगों ने मुझे काफी पीछे खींचने की कोशिश भी की थी। लेकिन मैंने अपने सपने नहीं छोड़े और खुद पर भरोसा किया। मैं जिंदगी में अच्छा कर रहा हूं और यही चीज मुझे यहां पर लेकर आई है। मैं जानता हूं कि मैंने किसी का भी बुरा नहीं किया है। इसीलिए मेरे साथ भी अच्छा ही होगा। भले ही देर से होगा लेकिन जरूर होगा। इन सब में मेरे पैरंट्स ने भी मुझे काफी सपोर्ट किया है।"

More from Filmibeat

Read more about: sushmita sen rohman shawl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X