Valentine's Day पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का कंफर्म हुआ ब्रेक अप, 25 साल पुरानी सहेली के पास लौटा BF

Lalit Modi

Lalit Modi Found New Love: मिस यूनीवर्स रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप्स और लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस को वैलेंटाइन डे पर झटका लगने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले अध्यक्ष ललित मोदी के नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। ललित मोदी के इस पोस्ट को सुष्मिता सेन के ब्रेक अप का कंफर्मेशन भी माना जा रहा है।

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्हें एक बार फिर प्यार मिल गया है। वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन वेलेंटाइन डे 2025 के अवसर पर उन्होंने अपनी नई प्रेमिका रीमा बोउरी का परिचय कराया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए 61 वर्षीय ललित मोदी ने रीमा के साथ कुछ तस्वीरें डालीं और खुलासा किया कि उनकी 25 साल पुरानी दोस्ती अब प्रेम में बदल गई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं भाग्यशाली था - हां। लेकिन मुझे दोबारा यह सौभाग्य मिला। जब 25 साल की दोस्ती प्रेम में बदल जाए। यह दूसरी बार हुआ। आशा करता हूँ कि आप सभी के साथ भी ऐसा हो। सभी को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।"

सुष्मिता सेन के साथ ललित मोदी ने 2022 में कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कर दी थी। जिसने उस वक्त तहलका मचा दिया था। ये तस्वीरें काफी कोजी थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था- 'लंदन वापस आ गया। एक वैश्विक दौरे के बाद। मालदीव सार्डिनिया परिवार के साथ और मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ. एक नई शुरुआत एक नई जिंदगी के लिए बहुत खुश हूं.'

जैसे ही ये फोटो ललित ने शेयर की तो एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' का टैग भी दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। साथ ही मिड डे के साथ बातचीत में ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि सिर्फ एक और चरण था।

More from Filmibeat

Read more about: lalit modi sushmita sen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X