..................... Sushmita Sen reveals she was trolled and called chakka after the release of Taali poster - Hindi Filmibeat

जब ताली का पोस्टर रिलीज़ होते ही सुष्मिता सेन को लोग बुलाने लगे थे छक्का, एक्ट्रेस ने उठाया था ऐसा कदम

Sushmita Sen Break Her Silent On Taali Poster

'ताली बजाती नहीं बजवाती हूं' सुष्मिता सेन का यह डायलॉग काफी ज्यादा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि जब से इस डायलॉग के साथ में उनका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है तभी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस दमदार लुक को देख हर कोई हैरान हो चुका है. बता दें कि श्री गौरी सावंत के किरदार पर आधारित सुष्मिता सेन की इस सीरीज में वह खुद ही एक लीड रोल निभा रही हैं. बता दें कि इस सीरीज के माध्यम से सुष्मिता सेन उस इंसान की जिंदगी के बारे में बताने वाली है जिसके कारण भारत में हर आधिकारिक दस्तावेज में तीसरेलिंग को शामिल किया गया. बता दें कि इस पोस्टर को लेकर सुष्मिता सेन को काफी सारे लोगों ने ट्रोल भी कर दिया. इस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कई सारे खुलासे किए.

एक्ट्रेस पोस्टर रिलीज होने के बाद हुईं ट्रोल

दरअसल आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "ताली का पहला पोस्टर जब मैंने शेयर किया तो उसने मेरा आधा चेहरा और ताली नजर आ रही थी. मुझे बहुत अच्छे से याद है कि कमेंट सेक्शन में बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किया था. लोग बार-बार छक्का लिख रहे थे. मुझे ऐसा लग रहा था कि यह सब मेरे साथ में ऐसा कैसे कर सकते हैं?"

सुष्मिता को ट्रांसजेंडर के प्रति हुआ आभास

सुष्मिता सेन ने इसी इंटरव्यू के आगे बताया कि इस घटना ने सिर्फ मुझे इमोशनली हर्ट नहीं किया है बल्कि उन्हें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए रोज होने वाले गलत व्यवहार का भी बहुत अच्छे से एहसास हुआ. सुष्मिता सेन ने कहा कि "मैंने इसे बहुत ही व्यक्तिगत तरीके से लिया और इसीलिए क्योंकि यह मेरी टाइमलाइन पर हो रहा था. मैंने उन सभी लोगों को ब्लॉक किया. लेकिन मुझे इन सब ने काफी ज्यादा प्रभावित कर दिया था जब मैं केवल गौरी सावंत की जीवन को दर्शा रही हूं तो मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि वह तो अपने जीवन के हर पल को इसके साथ में जीते हैं."

सुष्मिता ने भगवान को किया धन्यवाद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस घटना ने सुष्मिता सेन को अपनी जिंदगी के लिए बहुत ही आभारी बना दिया और उन्हें इस बात का अहसास दिलाया कि नेगेटिविटी को दूर करने के लिए एक कहानी माध्यम बन सकती है. सुष्मिता सेन ने इसी पर कहा कि "मैं भगवान को शुक्रिया कहा कि मुझे इन सबको किसी तरीके से बदलने का एक मौका मिला. एकमात्र चीज ऐसी है जो भगवान ने मुझे दी है और वह यह है कि मेरे पास के जो लोग ने वह मुझे दिल से प्यार करते हैं. मैं यह बात बहुत अच्छे से जानती हूं. मैं इन सब चीजों को उस समुदाय तक पहुंचाना चाहती हूं, जो इसके लिए बहुत वक्त से तरस रहे हैं और इसके हकदार हैं."

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X