जब 50 लोगों के सामने महेश भट्ट ने सेट पर सुष्मिता सेन को किया था बेइज्जत, सेट छोड़कर जाने लगी थीं एक्ट्रेस

ट्विंकल खन्ना के चैट शो में इस दफा अभिनेत्री सुष्मिता सेन दिखीं, जिन्होंने अपने करियर और निजी जीवन के बारे में काफी दिलचस्प बातें शेयर कीं। अपनी मॉडलिंग, बच्चे, शादी से लेकर अभिनय करियर पर सुष्मिता सेन ने खुलकर बात की। फिल्मों में अपनी शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे निर्देशक महेश भट्ट ने भरे सेट पर उनकी बेइज्जती की थी।

साल 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने के बाद, सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की फिल्म दस्तक के साथ 1996 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने फिल्म में एक ब्यूटी क्वीन की भूमिका निभाई थी, जो एक stalker का शिकार हो गईं, जिसे शरद कपूर ने निभाया था।

sushmita-sen-reveals-mahesh-bhatt-insulted-her-publicly-and-said-she-could-not-act

सुष्मिता सेन ने बताया कि जब महेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था, उसी समय मैंने उन्हें बता दिया था कि मुझे एक्टिंग नहीं आती और ना ही मैंने कभी कोई एक्टिंग क्लास किया है। इस पर उन्होंने कहा, "मैंने कब कहा कि तुम एक बेहतरीन एक्टर हो? लेकिन मैं एक बेहतरीन डायरेक्टर हूं।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया, "मैं फिल्म का महूर्त शॉट कर रही थी, जिसमें मुझे अपनी इयरिंग कानों से खींच के निकालनी थी और किसी पर फेंकनी थी, और मैं इतना बुरा कर रही थी कि बता भी नहीं सकती। वो एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, ये तो मैं जरूर कह सकती हूं क्योंकि उन्होंने मेरी ये हिचक तोड़ने के लिए 40 मीडिया पर्सन, 20 प्रोडक्शन असिस्टेंट के सामने, मुझपर पब्लिकली अटैक किया।"

सुष्मिता सेन ने कहा कि महेश भट्ट इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने मुझे कहा, "क्या लेके आए हो? कैमरे के सामने इस तरह मिस यूनिवर्स का रोल कर रही है, ये अपनी जान बचाने के लिए भी एक्टिंग नहीं कर सकती।"

महेश भट्ट की बात सुनकर सुष्मिता सेट छोड़कर जाने लगीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं गुस्से में सेट छोड़कर जाने लगीं, तो महेश ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की। मैं उनपर भड़क गईं और बोली कि नहीं, आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते। तो उन्होंने फिर मेरा हाथ पकड़ा और कहा, ये होता है गुस्सा, वापस जाओ और ये कैमरे को दिखाओ.."

सुष्मिता ने बताया कि जब उन्होंने दोबारा सीन शूट करना शुरू किया तो गुस्से का इमोशन इस तरह निकला कि सीन के लिए इयरिंग खींचते हुए उन्होंने अपना कान भी नोच डाला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X