शादी का लड्डू न खाकर पछता रही हैं सुष्मिता!
एक पुराणी कहावत है की शादी एक ऐसा लड्डू है की जो खाए पछताए और जो न खाए पछताए। बॉलीवुड की ३६ साल की पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन का भी यही हाल है। कई साल पहले दो लड़कियों को गोद लेकर उन्होंने अपने जीवन का अकेलापन भर लिया और साथ ही लोगों को ये सोचने का मौका दे दिया की वो कभी शादी नहीं करेंगी लेकिन आज अपनी ज़िन्दगी के ३६ साल अकेले बिता लेने के बाद वो इतनी अकेली पद गयी हैं की अब वो भी शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।

हाल ही में सुष्मिता ने एक फैशन शो के दौरान अपनी शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की और कहा की वो बचपन से अपने लिए एक खूबसूरत इसाई रीति रिवाजों वाली शादी चाहती थीं। हालाँकि उनके पिता उनकी शादी इंडियन रीति रिवाजों से करना चाहते हैं। सुष्मिता ने कहा की अब वो वक़्त आ गया जब वो गम्भीरता से अपनी शादी के बारे में सोच रही हैं। वैसे लोगों का तो ये भी मन्ना है की इस साल कई बॉलीवुड एक्ट्रेसों के मान बन्ने की खबर से सुष्मिता खुद को अधुरा सा महसूस कर रही हैं और शायद वो भी मातृत्व के सुख को पाना चाहती हैं।
ये भी हो सकता है की सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा को बाप का नाम और प्यार देने चाहती हों इसलिए वो अब शादी का फैसला ले रही हैं। वैसे भी सुष्मिता के बाद बॉलीवुड में अपना कार्रेर शुरू करने आई कई अभिनेत्रियाँ शादी के बंधन में बांध चुकी हैं ऐसे में सुष्मिता का तनहा महसूस करना वाकई लाज़मी हैं। खैर हम तो यही उम्मीद करते हैं की सुष्मिता को जल्द से जल्द उनके सपनों का राजकुमार मिल जाए और वो शादी के सात फेरों में बंध जाएं।


Click it and Unblock the Notifications