सुष्मिता के 'मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड' से फैंस खुश
गौरतलब है कि पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को 'मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड' से सम्मानित किया है जिसकी जानकारी खुद सुष्मिता ने अपने चाहने वालों को ट्विटर के जरिये ही दी थी। सुष्मिता सेन ने सोमवार को ट्विटर लिखा था कि "आप लोगों को 'मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड' से जगाना चाहती हूं, जो मुझे पिछली रात मिला। हार्मनी फाउंडेशन ने सूडान के युद्ध क्षेत्र से बच्चों को बचाने की दिशा में किए गए प्रयास के लिए सैम चाइल्डर्स को भी सम्मानित किया। सुष्मिता ने लिखा, "सैम से मिलना सौभाग्य की बात है। उनका जीवन सूडान में आतंकवादी संगठनों के चंगुल से बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है।"
गौरतलब है कि हाल ही में सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में वापसी का ऐलान किया है। खबर है कि वह राजश्री ओझा की फिल्म से वापसी कर सकती है क्योंकि उनकी फिल्म की कहानी उन्हें रास आ गयी है। सुष ने इससे पहले ही कहा था कि वह अच्छी कहानी का वेट कर रही हैं और तब ही फिल्मों में वापसी करेंगी जब उन्हें कोई अच्छी स्टोरी मिल जायेगी। सुष ने खुद कहा था कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं।
मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है।
साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सुष्मिता सेन ने 'जोर', 'सिर्फ तुम', 'बीबी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हिंदुस्तान की कसम', 'आंखे', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' और 'बीबी नंबर वन' उनकी यादगारी फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












