..................... Sushmita Sen Ready For A Bollywood Comeback - Hindi Filmibeat

3 साल बाद ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता की वापसी

ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर है कि उनकी प्रिय अभिनेत्री अब जोरदार फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। सुष ने खुद कहा कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं।

मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है। साल 2010 में सुष्मिता ने नो प्रॉब्लम फिल्म में काम किया था।

अपनी फिल्म की वापसी के विषय में बात करते हुए सुष्मिता सेन ने कहा कि मेरा कमबैक फिल्मों में जोरदार ही होगा। मेरे लिए बढ़िया ब्रेक रहा इसलिए वापसी अच्छी होनी चाहिए।' उन्होंने बताया, 'अगर मैं आपको हर बात अभी बता दूंगी, तो आप बाद में क्या देखेंगे? यह सुष्मिता सेन की फिल्म होगी, यह मेरा वादा है।'

साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सुष्मिता सेन ने 'जोर', 'सिर्फ तुम', 'बीबी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'हिंदुस्तान की कसम', 'आंखे', 'मैं हूं ना' और 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'मैं हूं ना' और 'बीबी नंबर वन' उनकी यादगारी फिल्में हैं।

आईये देखते हैं सुष्मिता कि दिलकश तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X