Sushmita Sen ने हार्ट अटैक के बाद पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, होली पर तबियत को लेकर किया खुलासा!

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को लेकर हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई थी और पता चला था कि उनको हार्ट अटैक आया है। हालांकि उन्होने बताया था कि सबकुछ ठीक है और अब वो फिट हैं। इस वक्त होली के मौके पर उनका एक और पोस्ट सामने आया है और इसमें वो योगा करती हुईं नजर आ रहीं हैँ। उन्होने इस पोस्ट के जरिए अपनी तबियत का खुलासा किया है। जी हां, उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया है कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने ये बता दिया है कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं।
उनका कहना था कि वह दिल का दौरा पड़ने के कुछ दिनों बाद स्ट्रेचिंग शुरू करने के लिए 'क्लीयर' हो गई है। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले सप्ताह उनकी एंजियोप्लास्टी और स्टेंट लगाया गया था।
जी हां, सुष्मिता ने लिखा, "#व्हीलऑफ़लाइफ मेरे कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा क्लियर किया गया... स्ट्रेचिंग शुरू हो गई है!!! क्या भावना है!!! #oneweek #slowandsteady #breathe यह है मेरी "हैप्पी होली" ... आपकी कैसी रही? मैं तुम लोगों से प्यार करती हूँ!!! #duggadugga #yourstruly।" इसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उनको होली की मुबारकबाद दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ''मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं कि आप लोग स्वस्थ भोजन करें, नियमित जीवन जिएं, नियमित जांच करें, नियमित रूप से व्यायाम करें... यह कैसे हुआ? क्या डॉक्टरों ने कोई स्पष्टीकरण दिया? क्या हमारे दिल की रक्षा करने का कोई तरीका नहीं है?''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''आपके दिल का दौरा पड़ने के बाद मैंने व्यायाम करना और सब कुछ खाना बंद कर दिया।'' जबकि कुछ लोग उनको आराम करने की सलाह के साथ साथ होली पर प्यार भेज रहे हैँ। हालांकि सुष्मिता सेन ने लोगों के कमेंट्स पर रिएक्ट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications