रेखा के दर्द को पर्दे पर उतारेंगी सुष्मिता सेन!
लेकिन उनकी यही कहानी अब कपिल शर्मा की फिल्म में दिखायी देगी। जिसे निभायेगी ब्रह्मांड सुंदरी सुस्मिता सेना। यानी की कपिल शर्मा की फिल्म में रेखा बनेंगी सुष्मिता सेन। हालांकि कपिल शर्मा ने कहा कि उनकी ये फिल्म एक अभिनेत्री के जीवन पर जरूर है लेकिन वो रेखा नहीं हैं। उनकी इस फिल्म में एक ऐसी तारिका को दिखाने की कोशिश की गयी है, जो बेहद ही सुंदर है, कामयाब है लेकिन फिर भी उसे अपनों का साथ और प्यार नसीब नहीं होता और उम्र के अंतिम पड़ाव पर अकेली रह जाती है।
इसके लिए उन्हें 30 प्लस अभिनेत्री चाहिए थी सो उन्होंने सुष्मिता को चुना। उनका कहना है कि सुष्मिता सुंदर हैं और अच्छी अभिनेत्री भी हैं। फिल्म अगले महीने शूंटिंग के लिए फ्लोर पर पहुंचेंगी।
सुष्मिता सेन अपने इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें खुशी है कि कपिल ने उन्हें इस रोल के लिए चुना। आपको बता दें कि कपिल शर्मा बतौर डायरेक्टर ये पहली फिल्म है। फिल्म का नाम सितारे होगा।


Click it and Unblock the Notifications












