..................... Sushmita Sen opened up on marriage, said, I came close to getting married thrice, but God saved me | सुष्मिता सेन अब तक क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने कहा, 'तीन बार शादी होते होते रह गई, भगवान ने बचा लिया' - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन अब तक क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने कहा, 'तीन बार शादी होते होते रह गई, भगवान ने बचा लिया'

मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहीं सुष्मिता सेन की रिलेशनशप को लेकर समय समय पर काफी चर्चा होती रही है। अभिनेत्री ने शादी नहीं की और इस बात को उनसे कई बार सवाल भी किया है। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के चैट शो में उन्होंने अपनी शादी और बच्चों के बारे में खुलकर बात की।

सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया है- रेने और अलीसा। शादी ना करने के फैसले पर बात करते हुए उन्होने कहा मेरे शादी ना करने की वजह मेरी बेटियां बिल्कुल भी नहीं हैं। सौभाग्य से मैं अपने जीवन में कुछ बहुत ही दिलचस्प पुरुषों से मिली, लेकिन मैंने कभी शादी नहीं की क्योंकि वे निराश थे।

sushmita-sen-opened-up-on-marriage-said-i-came-close-to-getting-married-thrice-but-god-saved-me

एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने उनकी बेटी रेने को गोद लिया था तब उनकी जिंदगी में कोई नहीं था। बाद में जब लोग उनकी लाइफ में आए तो वे लोग ये नहीं समझ पाए की एक्ट्रेस की प्राथमिकताएं क्या हैं। सुष्मिता ने कहा, "मैं किसी से भी अपनी जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने की उम्मीद नहीं रखती हूं। लेकिन कोई मुझे इन सबसे दूर करे वह भी मुझे पसंद नहीं।"

सुष्मिता सेन ने आगे कहा, "मेरी शादी का मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे दोनों बच्चों ने मेरे जीवन में आए लोगों को खुले हाथों से स्वीकार किया है, कभी चेहरा नहीं बनाया है। उन्होंने सभी को प्यार और सम्मान दिया है। यह सबसे खूबसूरत चीज है।"

Recommended Video

Charu Asopa और अपने भाई Rajeev Sen के टूटते रिश्ते पर Sushmita Sen ने क्यों साध रखी है चुप्पी?

उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि, "मैं तीन बार शादी के करीब तक पहुंच गई थी। लेकिन तीनों ही बार भगवान ने मुझे बचा लिया। मैं आपको यह नहीं बता सकती कि उनकी जिंदगियों के साथ कितनी परेशानियां आई हैं। भगवान ने मेरी रक्षा की है क्योंकि वे इन दो बच्चियों की भी रक्षा कर रहे हैं। वे मेरे साथ गलत नहीं होने देते।"

गौरतलब है कि, पिछले साल सुष्मिता सेन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने और बॉयफ्रेंड रोहमन के ब्रेक-अप की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहे! रिश्ता लंबा हो गया था ... प्यार बना हुआ है.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X