जब Sushmita Sen को कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने किया था रिजेक्ट, यूं एक्ट्रेस ने लिया था बदला!

Sushmita Sen On His Success: सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि एक वक्त पर उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है। सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा में रही है। बता दें कि उन्होंने मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।
अब हाल ही में सुष्मिता सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह अपने करियर के शुरुआत में आई स्ट्रगल को लेकर बात करती हुई नजर आई। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि "16 और 17 की उम्र में मैंने जब मॉडलिंग शुरू की थी तो एक बहुत बड़े कोल्ड ड्रिंक कैंपेन ने मुझे मुंबई ऑडिशन के लिए बुलाया था।"
सुष्मिता सेन ने आगे बात करते हुए बताया कि "तो मैं मुंबई गई और मैंने ऑडिशन भी बहुत अच्छा दिया। मतलब कि मेरे हिसाब से बहुत अच्छा ऑडिशन गया था। लेकिन यह काम मुझे नहीं मिला। लेकिन मैं सोचती थी कि मैं उसके बारे में भूल गई हूं। लेकिन मैं थोड़ा बहुत बदमाश हूं। जब मैं मिस यूनिवर्स जीतकर मुंबई वापस आई। लेकिन तब यही कोल्ड ड्रिंक कंपनी मिस यूनिवर्स को अपना फेस बनाना चाहती थी। लेकिन मैंने जो उस ब्रांड का डायरेक्ट कंपीटीटर है उसका कैंपेन किया।"
सुष्मिता सेन की इस वीडियो को तेजी से वायरल देखा जा सकता है और आपको बता दें कि लगातार इस पर कमेंट भी देखे जा रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अगर किसी को जवाब देना है तो कामयाबी से दो। एक दूसरा उसे लगता है कि वक्त वक्त की बात है समय सबको समय देता है। एक अन्य यूजर लगता है कि जब आप सक्सेस हो जाते हो तो सब आपसे जुड़ना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











