सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भड़की सुष्मिता सेन- ये सिर्फ एक सुशांत की सच्चाई नहीं, मैंने भी झेला
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद उनके डिप्रेशन का मामला आग की तरह फैल रहा है। इस मामले पर अभी तक कई लोग सामने आकर ये खुलासा कर रहे हैं कि इस तरह का डिप्रेशन तो कई स्टार्स झेल चुके हैं और कई इसका सामना कर रहे हैं। पुलिस भी इसी को ध्यान में रखते हुए सुशांत सिंह राजपूत केस की पूरी जांच कर रही है।
एक के बाद सुशांत को लेकर कई बड़े स्टार्स अपनी बंद जुबान को खोल चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हो रहा है सुष्मिता सेन का। सुष्मिता सेन भी फिल्मों से अचानक गायब हुई थीं। साथ ही वह बीते पांच साल से एक बीमारी से भी जूझ रही थीं।

हालांकि एक वेबसाइट से बातचीत में सुष्मिता सेन ने कहा कि वह निजी तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानती थीं। लेकिन उनके सुसाइड करने से वह बुरी तरह से हिल गई हैं। उनके निधन से उन्हें गहरा धक्का लगा है। चलिए जानते हैं कि सुष्मिता सेन ने क्या खुलासा किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications