..................... Sushmita Sen never wanted to work with Salman Khan, she revealed the reason behind it. सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती थीं सुष्मिता सेन, जानें क्या थी वजह। - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती थीं सुष्मिता सेन, जानें क्या थी वजह

Sushmita Sen and Salman Khan: सुष्मिता सेन और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है। हर खास मौके पर सलमान खान अपनी दोस्त की तारीफ करते या उनकी हौसला अफजाई करते नजर आते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि एक समय ऐसा भी था जब सुष्मिता सेन और सलमान खान एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में मजेदार किस्सा शेयर किया था। सलमान खान ने बताया था कि पहली मुलाकात में सुष्मिता सेन का व्यवहार उनके प्रति काफी रुखा था। सलमान खान ने शेयर किया था कि 'बीवी नंबर 1' के सेट पर उन्होंने सुष्मिता सेन को घंटों तक इंतजार करवाया था।

सलमान खान ने शेयर किया था कि, दो घंटे की देरी से पहुंचने के बाद सलमान खान ने सुष्मिता सेन को अपना परिचय दिया था लेकिन, सुष्मिता सेन ने इसका अच्छे से जवाब नहीं दिया। सलमान खान ने इसका खुलासा 'जीना इसी का नाम है' शो में किया था। सलमान खान ने डेविड धवन से 'बीवी नंबर के सेट पर सुष्मिता सेन की शिकायत भी की थी।

सलमान ने कराया इंतजार

सलमान ने कराया इंतजार

उन्होंने कहा था- 'एक दिन मैं शूटिंग के पहले दिन, 11 बजे सेट पर देर से पहुंचा था। सुष्मिता सेन सुबह 9 बजे से वहीं थीं। ये पहली बार था जब मैं सुश से मिला और मैंने मिलते ही उनसे कहा 'हाय आप कैसे हैं सुश? और वो सिर्फ हाथ हिला कर, हुह करते हुए वहां से चली गईं।'

डेविड धवन से की शिकायत

डेविड धवन से की शिकायत

सलमान खान ने आगे कहा- 'मैं मुड़ा और डेविड धवन से पूछा, 'उसकी समस्या क्या है, यार? वो मुझे एटिट्यूड क्यों दे रही है?' डेविड ने कहा- 'वो यहां 9 बजे से मेकअप के साथ तैयार हैं। वो हमारी पहली मुलाकात थी।' सलमान खान ने ये भी शेयर किया, कि उनकी दोस्ती कैसे शुरू हुई।

इस तरह हुई दोस्ती

इस तरह हुई दोस्ती

सलमान खान ने शेयर किया था कि, सुष्मिता सेन का दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे दुबई में शूटिंग के दौरान उन्होंने लिमोजिन बुक की थी और अपने सारे स्टाफ को लेकर नाइटक्लब में गई थीं। उन्होंने वहां सबसे अच्छा शैम्पेन और सबके लिए खाना मंगाया। टीम उनसे काफी खुश थी और सलमान खान का भी नजरिया बदल गया था और दोनों की इस तरह दोस्ती की शुरुआत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X