ढलती उम्र में सुष्मिता सेन में जागी घर बसाने की ललक, लड़के में ये एक चीज दिखते ही लेंगी सात फेरे...

Sushmita Sen marriage desire at the age of 49: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 49 साल की हो गई हैं और हर एक का बस एक ही सवाल है कि वह आखिर शादी कब करेंगी। जहां एक तरफ शादी को लेकर सलमान खान चर्चाओं में रहते हैं वहीं फीमेल एक्ट्रेस में फैन्स सुष्मिता सेन से यही सवाल पूछ-पूछकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर वह शादी कब करेंगी।
शादी करना चाहती हैं सुष्मिता सेन
लेकिन देर से ही सही एक्ट्रेस ने फैन्स तो जवाब दे दिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने लाइव सेशन के दौरान फैन्स से जमकर बातचीत की। वहीं इस बातचीत के दौरान एक फैन ने उनसे शादी के बारे में पूछा, लेकिन एक्ट्रेस ने इस सवाल को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि उन्होंने इस सवाल का जवाब फैन्स को दिया। फैन्स के प्रश्न का उत्तर देते हुए सुष्मिता सेन कहती हैं कि- मैं भी शादी करना चाहती हू्ं, लेकिन मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़ी होती है शादी। बहोत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए ना।, शादी भी कर लेंगे।
रोहमन संग हो चुका है ब्रेकअप
सुष्मिता सेन से इस जवाब के बाद तो फैन्स भी उम्मीद कर रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस जल्द ही फैन्स को कोई खुशखबरी सुना दें। फिलहाल तो आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने लंबे समय तक रोहमन शॉल को डेट किया था, लेकिन उनके अचानक ब्रेकअप की खबर ने फैन्स को चौंका दिया था। ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों का बॉन्ड नहीं टूटा। आज भी किसी फंक्शन या इवेंट में रोहमन सुष्मिता सेन उनके साथ जाते हैं और उनका ख्याल रखते हैं।
ललित मोदी के साथ भी जुड़ चुका है नाम
बताते चलें कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियां गोद ली थीं। जिसका वह बेहद ख्याल रखती हैं। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। आपको याद दिला दें कि रोहमन और बेटियों के अलावा भी सुष्मिता सेन का नाता किसी और के साथ भी जोड़ा जा चुका है। जी हां, कुछ समय पहले सुष्मिता सेन की ललित मोदी के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों के डेटिंग की खबरें तेज थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसपर स्पष्ट बयान नहीं दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











