हाल आफ फेम अवार्ड से नवाजी गयीं माधुरी और सुष्मिता सेन

By Belal Jafri

गुडगांव। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और सुष्मिता सेन को अभिनय और उद्यमिता के क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सोमवार की रात सम्मानित किया गया। सुष्मिता को उनकी संस्था 'आई एम शी' को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 'महिला उद्यमी' अवॉर्ड और माधुरी को 'प्लेटिनम डिवा' अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह अवॉर्ड किंगडम्स ऑफ ड्रीम में आयोजित 'प्लानमैन मीडिया पावरब्रांड हाल आफ फेम अर्वाड'में दिया गया।

अवॉर्ड पाने के बाद माधुरी ने कहा, 'मैं यह अवॉर्ड पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस अवॉर्ड ने साबित कर दिया है कि लोग अभी भी मुझे उतनी ही ईमानदारी से देखते हैं।'

वहीं सुष्मिता ने कहा, 'यह मेरे लिए एक यात्रा के तरह रहा है. मैंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता, 1996 में अपनी पहली फिल्म 'दस्तक' की, मैंने दो साल पहले शुरू किए 'आई एम शी' के लिए 'महिला उद्यमी' का अवॉर्ड जीता।'

इस पुरस्कार समारोह में अभिनेता प्रतीक बब्बर और परिणीति चोपड़ा को उभरते हुए कलाकार का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड पाने के बाद परिणीति ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले फिल्म में आने के बारे में सोचा नहीं था। वह एक कॉरपोरेट जगत में काम कर रही थीं और हमेशा सिर्फ एक बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत कुछ और ही चाहती थी। परिणीति ने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' और 'इश्कजादे' जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है।

फिल्म 'जाने तू या जाने ना', 'माई फ्रैंड पिंटो', 'आरक्षण' में अभिनय कर चुके प्रतीक ने कहा, 'यह वास्तव में प्रोत्साहित करने वाला है। मैं इसे उन लोगों को समर्पित करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी फिल्मों में काम किया है। '

इसके अलावा भारतीय रंगमंच में बेहतरीन योगदान के लिए टॉम आल्टर, मिस एशिया पेसिफिक हिमांगनी सिंह यदु को प्रेरक युवा आइकन अवार्ड दिया गया। सेलेब्रेटी शेफ विकास खन्ना को भी एक अवॉर्ड दिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X