सुष्मिता सेन ने इस कठिन योगा पोज से चौंकाया- खुद को दिया था चैलेंज
वीडियो या फोटो में नजर आती रहती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। कोरोना वायरस के कारण घर पर समय गुजार रही सुष्मिता सेन इस समय सुष्मिता सेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको खुद सुष्मिता सेन ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन एक पैर के बल बैठीं और योगा करती हुईं नजर आ रही हैं। सुष्मिता सेन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. ये चुनौती मैंने खुद को को दी है।'
इसके साथ ही उन्होंने इस चैलेंज को अपने फॉलोअर्स से भी ट्राई करने को कहा है। इस योगा को देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं और अभिनेत्री एक प्रोफेशनल की तरह योगा करती नजर आ रही हैं।

ये योगा पोज काफी ज्यादा कठिन है लेकिन वो आसानी से कर रहीं हैं। कुछ समय पहले सुष्मिता सेन की हॉट योगा फोटो सामने आईं थीं। अभिनेत्री अक्सर अपनी फिटनेस वीडियोज और तस्वीरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।
उनके फैंस इन तस्वीरें और वीडियोज का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि वो काफी समय से किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं और ना ही किसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं।
अब देखना ये है कि सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड कब इस चैंलेंज को एक्सेप्ट करते हैं। सुष्मिता सेन काफी समय रोहमन से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका कहना है कि रोहमन उनकी बेटियों का भी काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications