ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से सुष्मिता सेन का टूटा रिश्ता? लिखा दर्द भरा पोस्ट- आदमी नहीं बदलेगा, वो चली जाएगी
वैलेंटाइन डे के मौके पर सुष्मिता सेन का दिल टूट गया है। ये हम नहीं बल्कि खुद सुष्मिता सेन के सोशल मीडिया पोस्ट जाहिर कर रहे हैं। हालांकि सुष्मिता सेन ने खुलकर कुछ नहीं बोला है, लेकिन ऐसा मालूम होता है कि सुष्मिता और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॅाल के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है।।
मामला ये है कि सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट डाला है जिसमें लिखा हुआ है कि समस्या ये है कि हमें लगता है कि आदमी बदल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। आपको बता दें कि इसके साथ ही सुष्मिता सेन ने और भी कई पोस्ट अपलोड किए हैं जो ये बता रहा है कि वह अपनी जिंदगी में कोई बड़ा फैसला लेने जा रही हैं।

इससे पहले भी एक दफा सुष्मिता और रोहमन के बीच ब्रेकअप की रिपोर्ट सामने आयी थीं जो कि महज एक अफवाह थी। इस बार मालूम होता है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिया है। सुष्मिता सेन का लेटेस्ट पोस्ट इसी तरफ सीधे इशारा कर रहा है।

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा है कि समस्या ये होती है कि महिलाओं को लगता है कि वह बदल जाएगा, वह नहीं बदलता।

पुरुष को लगता है वह नहीं जाएगी
इसके आगे इस पोस्ट में लिखा है कि पुरुष ये सोचकर गलती करते हैं कि वह कभी छोड़कर नहीं जाएगी, वह चली जाती है। इसके साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन दिया है और लिखा है कि कहानी ये से यह शिक्षा मिलती है...वह नहीं बदलेगा और वह चली जाएगी।

सुष्मिता सेन ने लिखा सबसे सही फैसला
सुष्मिता सेन ने अपनी तस्वीर शेयर कर एक विचार लिखा है- मेरा थिंकिंंग पाइंट। जब भी मैं समुद्र के पास होती हूं मेरे पास भूमि और महासागर दोनों के बारे में एक सुंदर द्रष्टिकोण होता है। यह एक ऐसी जगह है जहां मैं तटस्थ होती हूं। मैंने सीखा है कि सबसे सही फैसला वहीं से लिया जाता है, जहां आप तटस्थ होते हैं।

सुष्मिता सेन का हुआ ब्रेकअप
इन दो पोस्ट को देखने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या रोहमन शॅाल के साथ सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया है। सुष्मिता ने कई बार रोहमन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रोहमन के साथ अपनी फिटनेस
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस अक्सर रोहमन के साथ अपनी फिटनेस और रोमांटिक वीडियो अपलोड करती रहती हैं।दोनों एक नहीं बल्कि कई बार पपराजी के कैमरे में कैद भी हुए हैं।

रोहमन शॅाल एक मॅाडल
दोनों के उम्र के बीच 15 साल का अंतर है। रोहमन एक मॅाडल हैं। फिलहाल वह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

सुष्मिता ने किया था सरेआम प्यार का इजहार
सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले इस तस्वीर को पोस्ट कर लिखा था कि 'ये एक और कारण मेरी मुस्कान का, आई लव यू।


Click it and Unblock the Notifications