हार्ट सर्जरी के बाद क्या से क्या हो गई सुष्मिता सेन, लेटेस्ट लुक देख हर तरफ हो रहे हैं हसीना के चर्चे

Sushmita Sen Video: कुछ महीनों पहले बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी भी हुई थीं। वहीं अब हाल ही में सुष्मिता सेन को एक इवेंट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट किया गया।
सुष्मिता सेन की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सुष्मिता का लुक काफी बदला बदला दिखाई दे रहा है। नेटिजंस का मानना है कि हार्ट सर्जरी के बाद सुष्मिता का लुक काफी बदल गया है। इसके साथ हसीना ने अपने दिलकश अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है।
बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में पेरिस और स्विट्जरलैंड में वेकेशन मनाकर लौटी हैं। अपनी दोनों बेटियों के साथ छुट्टियां बिता रहीं सुष्मिता सेन ने अपने फैंस के लिए भी टाइम निकाला और उनसे लाइव सेशन के दौरान बातचीत की। मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन से उनके फैंस ने इस लाइव सेशन के दौरान कई सवाल जवाब किये। एक्ट्रेस ने भी दिल खोलकर फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए।
सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर लाइव आईं, फैंस ने उनसे का सवाल किये। एक्ट्रेस ने भी बिना हिचकिचाए हुए दिल खोलकर फैंस के साथ चिट-चैट की। इस बातचीत के दौरान उनके एक फैन ने जब उनकी हेल्थ पर सवाल किया, तो फैंस की जान सुष्मिता ने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए कहा, "मेरी हेल्थ अब बिल्कुल ठीक है, मैं अपना बहुत अच्छे से अपना ध्यान रखती हूं और खूब सारा खाना खाती हूं"।
इतना ही नहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'आर्या' के दो सफल सीजन के बाद फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि क्राइम थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन कब आएगा। आर्या से जुड़े सवाल पर सुष्मिता सेन ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे खुद भी आर्या 3 के तीसरे सीजन का इंतजार है।"


Click it and Unblock the Notifications