"Kept Boyfriend बन गया था" ललित मोदी ने बताया सुष्मिता सेन के साथ कैसा था अंदर का रिलेशन

Sushmita Sen Kept Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही। अब एक बार फिर से उनके रियल लाइफ लव इंट्रेस्ट रहे ललित मोदी ने अंदर को रिलेशन सब के सामने खोल कर रख दिया है।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

गोल्ड डिगर नहीं है सुष्मिता सेन

ललित मोदी ने सुष्मिता और उनके सेल्फ मेड नेचर की तारीफ की है। इसके साथ ही जो अकसर सुष्मिता सेन पर "गोल्ड डिगर" के आरोप लगते रहते हैं उन्होंने इन आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि उनका रिश्ता कभी भी पैसे या आर्थिक लाभ के लिए नहीं था।

सुष्मिता ही उठाती थी हमारा खर्चा

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन एक आत्मनिर्भर और सफल महिला हैं, जिन्होंने अपनी पहचान और करियर अपने दम पर बनाया है। उनके अनुसार, सुष्मिता आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम थीं और कई मौकों पर दोनों की मुलाकातों तथा आउटिंग्स का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया था।

खुद को बताया केप्ट बॉयफ्रेंड

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर किसी को कोई टैग देना ही है, तो वह खुद को "केप्ट बॉयफ्रेंड" कह सकते हैं। मोदी का कहना था कि सुष्मिता को केवल उनके साथ रिश्ते की वजह से गलत तरीके से जज किया गया, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग थी।

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत, सेल्फ मेड और प्रेरणादायक महिला बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सम्मान आज भी कायम है और लोगों को बिना पूरी सच्चाई जाने किसी के चरित्र या इरादों पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। ललित मोदी के इस बयान ने एक बार फिर उस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है, जो अपने समय में काफी चर्चा का विषय बना था।

क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड

Kept boyfriend या Kept man) ऐसे पुरुष को कहा जाता है जो आर्थिक रूप से अपनी महिला पार्टनर या प्रेमिका पर पूरी तरह निर्भर होता है। महिला ही उसके सारे खर्चे उठाती है और उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल का खर्च वहन करती है।

Read more about: sushmita sen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X