'झांसी की रानी' सुष्मिता सेन काम से परेशान
ज्ञात हो कि सुष्मिता सेन ने दो लड़कियों को गोद लिया था रिनी और अलीशा और सुष एक मां की तरह इन दोनों की देखभाल करती हैं। सुष्मिता 2010 में स्थापित की गई आईएमशी नाम की कंपनी की संस्थापक हैं। ये कंपनी मिस यूनिवर्स और मिस एशिया पैसिफिक प्रतियोगिताओं में अपने द्वारा चुनी गई प्रतिभागियों को भेजती हैं।
सुष्मिता की फिल्म झांसी की रानी के बारे में पूछने पर सुष्मिता ने बताया कि ये फिल्म फिल्हाल होल्ड पर है जब तक मुझे कोई अच्छा बजट नहीं मिलेगा इस फिल्म पर काम नहीं शुरु होगा। सुष्मिता सेन की ही कंपनी आईएमशी द्वारा भेजी गई प्रतिभागी हिमांगी सिंह यादू इस बार की मिस एशिया पैसिफिक की विजेता रही थीं और हिमांगी की इस जीत पर सुष्मिता बहुत खुश थीं।
सुष्मिता सेन पिछले दो साल से बड़े परदे से गायब रहीं उनकी आखिरी फिल्म नो प्रॉब्लम थी। उसके बाद से सुष्मिता ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया क्योंकि वो आईएमशी के काम में व्यस्त थीं। फिल्हाल झांसी की रानी फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। सुष्मिता ने बताया कि फिल्म का स्टोरीबोर्ड तैयार हो चुका है और फिल्म लॉक भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












