सुष्मिता को है बॉलीवुड पर गर्व
पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन को इस बात का गर्व है कि वह विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को जोड़कर रखने वाले सिनेमा जगत का हिस्सा हैं।
37 वर्षीया सुष्मिता ने 'वुमन एंड वी मैन' पेंटिंग प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को कहा, "फिल्म बिरादरी से होने के नाते मैं इस बात पर गर्व महसूस करती हूं कि हमारे देश में क्रिकेट के अलावा फिल्म एवं कला लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। मैं इस बिरादरी के हिस्से के रूप में उत्साहित महूसस करती हूं।"
यह प्रदर्शनी महिलाओं को समर्पित थी और सुष्मिता का कहना है कि उन्हें महिला होकर बेहद अच्छा महसूस होता है।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि महिला होना शानदार बात है। मैं इस विषय पर 18 साल की उम्र से बात कर रही हूं। महिलाओं के भाव कितने खास होते हैं।"इस बीच, सुष्मिता बड़े पर्दे पर वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।सुष्मिता ने कहा, "आप मुझे इस साल वापसी करते देखेंगे। मैं अपने प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि मैं उन्हें बेहद प्यार करती हूं। ढाई साल के अंतराल के बाद मैं जल्द वापसी करूंगी।" सुष्मिता की आखिरी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
