दुबई में होगी सुष-अकरम की शादी?
यूं तो बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना है। कुछ कनेक्शन तो शादी में तब्दील हो गये लेकिन कुछ केवल प्रेम प्रसंग बन कर रह गये। एक बार फिर से क्रिकेट की दुनिया के कभी चमकते सितारे रहे क्रिकेट प्लेयर और बॉलीवुड सुंदरी की शादी की खबरें आ रही हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और बॉलीवु़ड तारिका सुष्मिता सेन की। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों इस महीने के अंतिम सप्ताह में दुबई में शादी करने वाले हैं।
हालांकि सुष्मिता सेन के सेक्रेट्ररी ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह सारी बातें बेबुनियाद हैं। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर बार-बार सुष का नाम वसीम अकरम से क्यों जोड़ा जाता है? आखिर बिना आग के तो धुआं तो नहीं होता है इसलिए कहीं ना कहीं तो कुछ गड़बड़ है।
वैसे वसीम अकरम अपने आप को सुष्मिता सेन का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं तो वहीं सुष्मिता को आईपीएल मैचों के दौरान शाहरूख की टीम केकेआर के साथ काफी देखा जाता है।सुष्मिता को कोई बार क्रिकेट के मैदान में वसीम अकरम की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया है। अगर वाकई में दोनों में कुछ नहीं हैं तो हर जगह कैमरे में सुष और अकरम कैद क्यों हो जाते हैं?यह सोचने वाली बात है?


Click it and Unblock the Notifications
