Sushmita Sen Heart Attack- सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, खबर मिलते ही प्रार्थना करने लगे फैंस!

Recommended Video
सुष्मिता सेन की तरफ से इस वक्त एक ऐसा खुलासा किया गया है जो कि उनके फैंस के लिए बेहद चौकाने वाला है। उन्होने कहा है कि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। जी हां, इसके लिए अभिनेत्री ने एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। इसके बाद से लगातार उनके फैंस अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
सुष्मिता सेन ने पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने दिल को खुश और हिम्मत से भरपूर रखें, और जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा" (मेरे पिता के शब्द) मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था... एंजियोप्लास्टी हुई है... स्टेंट लगा है... और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने पुष्टि की है कि 'मेरा दिल बड़ा है।'
इसके अलावा सुष्मिता सेन ने लिखा, ''बहुत से लोगों को उनकी समय पर हेल्प करने के लिए धन्यवाद देना है ... ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है ... कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ जीवन के लिए तैयार हूं !!! मैं आप लोगों से परे प्यार करती हूँ !!!!''
जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ''वाह क्या खबर है, अपना ख्याल रखना। आप लाखों प्रेम और प्रकाश के लिए प्रेरणा हैं।'' जबकि एक ने लिखा, ''हे भगवान! आप बहुत कीमती हैं.. कृपया अपना ख्याल रखें।''
एक का कहना था, ''ओह गॉड! अपना ख्याल रखा करो! यह जानकर अच्छा लगा कि अब आप ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह! आपको हमेशा ढेर सारा प्यार।'' बता दें कि सुष्मिता सेन अब पूरी तरह से ठीक हैं और काफी जल्दी अभिनय करतीं भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications