Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता के हार्ट अटैक को लेकर तब्बू से लेकर पूनम तक कई सितारों ने जाहिर की चिंता

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक वाली खबर के आने के बाद से हर तरफ उनको लेकर सभी अपनी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने सुष्मिता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल अभिनेत्री ने पिता के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता सेन के इस खुलासे के बाद फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सुष्मिता सेन की पोस्ट में अभिनेत्री तब्बू ने कमेंट कर लिखा, ढेर सारा प्यार सुपर गर्ल।
वहीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने लिखा, स्वस्थ रहो - आप एक अद्भुत महिला हो! भगवान आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे।
अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने कमेंट में सुष्मिता सेन के लिए लिखा, आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं। इसके अलावा और भी फिल्मी सितारो ने अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट किया है।
शिल्पा शेट्टी ने लिखा, गॉडस्पीड माय डियर, ईश्वर से आपके शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इसके अलावा गौहर खान, दिव्या अग्रवाल, और निक्की जैसे कई सारे सितारों ने सुष्मिता सेन के जल्द ठीक होने की कामना की है।
आपको बता दें कि 47 साल की सुष्मिता सेन ने गुरुवार को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए पोस्ट में लिखा, अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा शोना" (मेरे पिता सुबीर सेन के बुद्धिमान शब्द), मुझे कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ा था ... एंजियोप्लास्टी की गई थी... स्टेंट लगा है...और सबसे जरूरी बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की मेरा दिल बड़ा है।
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए अभिनेत्री ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है ... कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी के लिए तैयार हूं। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं। वह अक्सर एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से संबंधित फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications