..................... Sushmita Sen Heart Attack: Family members expressed concern about Sushmita - Hindi Filmibeat

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता को लेकर परिवारों वालों ने जताई चिंता

Sushmita Sen Heart Attack:

Sushmita Sen Heart Attack: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जारिए से अपने हार्ट अटैक के बारें में जानकारी दी थी। अब सुष्मिता की हेल्थ को लेकर उनके परिवार ने चिंता जताई है। परिवार और दोस्तों के साथ साथ सुष्मिता के फैंस भी अभिनेत्री की हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं।

सुष्मिता सेन की हेल्थ को लेकर उनकी भाभी चारु असोपा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सुष्मिता सेन के लिए खास पोस्ट लिया है, जो वायरल हो रहा है। चारू असोपा ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, लव यू दीदी, बड़े दिल वाली आप सबसे स्ट्रांग महिला हैं।

इसके अलावा सुष्मिता के भाई ने राजीन सेन ने लिखा है, टू माय स्ट्रॉन्गेस्ट... भाई लव यू मोस्ट मोस्ट। इस पोस्ट के साथ राजीव सेन ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। बहन सुष्मिता सेन के लिए राजीव की पोस्ट बता रही है।

गौरतलब है कि परिवार के सदस्यों के अलावा कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स जैसे शिल्पा शेट्टी, गौहर खान, पूनम आदि ने भी सुष्मिता सेन के लिए पोस्ट में कमेंट करते हुए अपनी चिंता जाहिर की और जल्दी ठीक होने की कामना की है। फैंस भी सुष्मिता की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि, गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेत्री के इस खुलासे ने फैंस सहित तमाम फिल्मी सितारों को हैरान और परेशान कर दिया। 47 साल की सुष्मिता सेन ने गुरुवार को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए पोस्ट में लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X