48 साल की उम्र में शादी करने जा रही हैं Sushmita Sen ? एक्ट्रेस ने बताई अपनी इच्छा

Sushmita Sen

Sushmita Sen is going to get married at the age of 48: सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना हैं। सुष्मिता सेन अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनका नाम ललित मोदी के साथ जोड़ा जाता है तो कभी सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आती हैं। दुर्गा पूजा हो या शादी फंक्शन सुष्मिता सेन ब्रेकअप के बाद भी रोहमन के साथ कई बार स्पॉट की गई हैं। ऐसे में फैन्स का मानना है कि शायद दोनों कभी अलग हुए ही नहीं थे। दोनों के लिंकअप की खबरों के बीच एक अफवाह यह भी तेजी से उड़ रही है कि सुष्मिता सेन जल्द ही रोहमन के साथ शादी कर सकती हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो सुष्मिता ही बता सकती हैं।

आर्या 3 के प्रमोशन में बिजी चल रहीं सुष्मिता सेन अपनी शादी की बात को सुनकर हैरान रह गई हैं। सुष्मिता सेन कहती हैं कि 'मुझे पता है कि पूरी दूनिया चाहती है कि शादी के बंधन में बंध जाऊं। इस उम्र में मुझे सेटल हो जाना चाहिए था, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। मैं शादी पर विश्वास करती हूं इसका सम्मान भी करती हूं। सेट पर आर्या के डायरेक्टर राम माधवानी और प्रोड्यूसर अमिता माधवानी हैं दोनों बहुत ही खूबसूरत कपल हैं। आर्या एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि शादी में दोस्ती, कंपैनियनशिप, विश्वास होना चाहिए रिश्ता अच्छा चलता है, लेकिन इसके साथ ही आजादी भी जरूरी है और मैं आजादी पर ध्यान देती हूं। बाकी मैं किसी और बारे में नहीं सोचती हूं'

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल साल 2018 में रिश्ते में आए थे। दोनों ने ही अपना रिश्ता सोशल मीडिया पर पब्लिक किया था, लेकिन अचानक से दोनों ने 2021 में पब्लिक के साथ ब्रेकअप की घोषणा भी कर दी थी। भले ही दोनों अब ऑफिशियल कपल ना हों, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग फैन्स को बेहद पसंद आती है। रोहमन आज ही सुष्मिता सेन को पब्लिक एरिया में सपोर्ट करते नजर आती हैं।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X