सुष्मिता सेन ने खुद को दिया तोहफा, खरीदी लग्जूरियस कार, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश- WATCH

sushmita-sen-gave-herself-a-gift-bought-a-luxurious-car-price-will-shock-you

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने आप से कितना प्यार करती हैं, यह हर किसी को पता है। वह अपने आप को लग्जूरियस तोहफे देती रहती हैं। इसी क्रम में सुष्मिता सेन ने नये साल पर खुद के लिए लग्जूरियस कार खरीदी है। इस खुशी को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने फैंस से खुद ही शेयर किया है।

सुष्मिता सेन ने अपने लग्जूरियस कार के कलेक्शन में Mercedes AMG GLE 53 Coupe को शामिल किया है। ब्लैक कलर की यह गाड़ी बेहद शानदार है। यह महंगा तोहफा सुष्मिता सेन ने खुद को दिया है।

इस लग्जूरियस गाड़ी की डिलीवरी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा है, "जो महिला ड्राइव करना पसंद करती है, वह खुद को यह शक्तिशाली सुंदर उपहार देती है।" खास बात यह रही कि इस ब्लैक कलर की चमचमाती गाड़ी की डिलीवरी लेते समय सुष्मिता ने भी ब्लैक कलर की आउटफिट ही पहनी थी।

उनके चेहरे की खुशी से ही यह बात साफ जाहिर हो रही थी कि यह उनकी जिंदगी का एक बेहद यादगार दिन था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता सेन की Mercedes AMG GLE 53 Coupe की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर उनके भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा ने कमेंट करते हुए बधाई दी है। सुष्मिता सेन की चेहरे पर खुशी की चमक साफ झलक रही थी। अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो सुष्मिता सेन इस समय वेब सीरीज 'आर्या 3' की शूटिंग में व्यस्त है। 'आर्या' और 'आर्या 2' की सफलता के बाद सुष्मिता अब 'आर्या 3' में नजर आने वाली हैं।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X