किन्नर बनीं Sushmita Sen ने 19 की उम्र में कराया था सबसे Hot फोटोशूट, क्या देखा आपने?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर बन गई हैं। यह हम नहीं बल्कि उनकी आगामी सीरीज का पहला लुक बता रहा है। आर्या के किरदार में लोकप्रियता हासिल करने के बाद सुष्मिता सेन ने सीरीज ताली में सभी को पहले लुक से चौंका दिया है। सुष्मिता इस सीरीज में नामी एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी। इस सीरीज में गौरी और उनकी गोद ली हुई बच्ची के रिश्ते को दिखाया जायेगा।
जिसे पर्दे पर सुष्मिता सेन उतारती हुई नजर आयेंगी। चलिए सुष्मिता सेन की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरों के साथ जानते हैं, ताली सीरीज के बारे में और यह भी जानिए कि आखिर क्यों सुष्मिता को बिंदास स्टार बोला जाता है?
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक को शेयर किया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। सुष्मिता ने लिखा है कि ताली बजाऊंगी नहीं बजवाऊंगी । अपनी मां को इस किरदार में देखने के बाद बेटी रेने सेन ने लिखा है कि मां आप पर मुझे बहुत गर्व है। मुझे आपसे सबसे ज्यादा प्यार है।

नवंबर में शूटिंग
आपको बता दें कि गौरी सावंत ट्रांसजेंडर हैं और हमेशा से इस समुदाय के हक के लिए आवाज उठाई है। बताया जा रहा है कि नवंबर से सुष्मिता इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी।

18 साल की उम्र से काम
ज्ञात हो कि 47 साल की उम्र में सुष्मिता अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं और योग के साथ कई तरह की फिटनेस एक्सरसाइज भी करती हैं। 18 साल की उम्र में ही उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब मिला।

फैसले से सभी को चौंका दिया
जीवन के हर पड़ाव पर सुष्मिता सेन ने अपने कई सारे फैसले से सभी को चौका दिया है। 24 साल की उम्र में उन्होंने बेटी को गोद लिया। साल 2010 में एक और बेटी को गोद लिया।

नहीं मिला किसी का प्यार
सुष्मिता सेन को हमेशा से ही बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है । हाल ही में ललित मोदी के साथ उनका खुल्लम खुल्ला इश्क छाया था। फिर कुछ समय बाद ब्रेकअप की खबर भी सामने आ गई।

10 लड़कों के साथ था रिश्ता
इस वक्त रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता के इश्क की चर्चा है। बताया जाता है कि उनके 10 ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं।इस लिस्ट में विक्रम भट्ट और रणदीप हुडा का नाम भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications