Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद पहली बार सामने आई सुष्मिता, सूजा चेहरा और बदली आवाज सुन बैठा फैंस का कलेजा

Sushmita Sen Live: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपने हार्ट अटैक की खबरों के लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने हार्ट अटैक की जानकारी शेयर कर हर किसी को हौरान कर दिया था। वहीं अब इसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से जुड़ने के लिए लाइव सेशन रखा है। इस दौरान उन्होंने प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि इस दौरान भी सुष्मिता सेन ही हालत एकदम ठीक नहीं लग रही थी।
वीडियो में सुष्मिता के चेहरा काफी सूजा नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस की आवाज भी काफी बदली बदली सुनाई पड़ रही है। सुष्मिता सेन ने कहा, "इन दिनों मुझे बहुत से लोगों ने हाल पूछा। सभी का बहुत शुक्रिया। सभी ने बहुत मैसेज कॉल किए। मेरी सलामती के लिए दुआएं किए। उन सभी को थैंक्यू। मुझे ये सब देखकर बहुत अच्छा लगा।" मिस्टर और मिसेज माधवानी, सिया, पंकज से लेकर कई के नाम भी उन्होंने इस लाइव में लिए। साथ ही फैमिली और डॉक्टरों की टीम का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने मेरी प्राइवेसी का ध्यान रखा।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुष्मिता सेन की आंखों में पानी भी आ गया। वह टिशु पेपर की मदद से आंखें साफ करती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ननावती अस्पताल में भर्ती थीं तो किसी को भी ये नहीं पता चलने दिया गया कि मैं वहां भर्ती हूं। मैं नहीं चाहती थी सब को उस समय पता चले। इसीलिए उन्होंने डॉक्टरों के साथ साथ सिक्योरिटी और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि सुष्मिता सेन को वायरल इंफेक्शन भी है।
सुष्मिता सेन ने कहा कि फैंस के इतने सारे हार्ट्स मुझे मिले हैं। मैं जल्द ठीक होकर आर्या 3 के सेट पर आउंगी। अगर आप अपनी जिंदगी से प्यार करते हो तो ख्याल रखे। जिंदगी में ये सब चलता है। ये नहीं तो कुछ और होगा।
सुष्मिता सेन ने जिम और वर्कआउट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका फिटनेस का फायदा मिला। 95 फीसदी हार्ट में ब्लॉकेज हो गया था। मगर जिम, वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें रिकवर होने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत सारे यंग लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। मैं तो उन सभी से कहना चाहती हूं कि सब अपना ख्याल रखें खुद को मॉनिटर करते रहें।


Click it and Unblock the Notifications