सुष्मिता सेन के पिता ने बेटी के रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी ललित मोदी के बारे में नहीं सुना
अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सुष्मिता सेन संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर और उन्हें अपना 'बेटरहाफ' कहकर ललित मोदी ने गुरुवार को धमाका कर दिया। अब सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन ने अपनी बेटी के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है।
रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर शुबीर सेन ने कहा है कि उन्हें इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं थी। एबीपी आनंदा से बात करते हुए सुष्मिता सेन के पिता ने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने सुबह ही अपनी बेटी से बात भी की लेकिन उसने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। जब आपने बताया तब मैंने पहली बार ललित मोदी का ट्वीट देखा। मुझे नहीं पता कि, मुझे क्या कहना चाहिए।

शुबीर सेन ने आगे कहा- बेशक मुझे बाद में इसके बारे में बताया जाएगा। लेकिन, फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि अभी तक मुझे दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ नहीं पता था। मैं सुष्मिता से ज्यादातर बच्चे, स्वास्थ्य या वो ठीक से खा रही है या नहीं, इसी के बारे में बातें करता हूं। मैंने ललित मोदी के बारे में कभी कुछ नहीं सुना। अगर मुझे पता होता तो मैं बताता।
शुबीर सेन ने ये जानकारी भी दी कि सुष्मिता सेन अभी लंदन में हैं और अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। ललित मोदी को भविष्य में दामाद के रूप में स्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, वो जब इसके बारे में सुनिश्चित कर लेंगे तभी कोई कमेंट कर पाएंगे।
आपको बता दें कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ मालदीव्स और सार्डिनिया की वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। उन्होंने साथ ही लिखा - हाल ही में परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर लौटा हूं और मेरे साथ थी मेरी बेटरहाफ सुष्मिता सेन। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी और सुष्मिता सेन की शादी नहीं हुई है, बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications