..................... Sushmita sen ex boyfriend Rohman Shawl video on love said don't expect ।सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने प्यार पर शेयर किया वीडियो उम्मीद मत रखना - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने टूटे दिल पर शेयर किया VIDEO- ऐसा पार्टनर मत खोजो

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी का रिश्ता चर्चा में छाया हुआ है। सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते के ऐलान के कुछ दिन बाद रोहमन शॉल ने वीडियो शेयर कर प्यार और रिश्ते पर बात की है। सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही थी। 6 महीने पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आयी थीं। अचानक से ललित मोदी और सुष्मिता सेन के प्यार और शादी की घोषणा ने सभी को चौंका दिया। वहीं रोहमन शॉल का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में छा गया है।

Rohman Shawl,Sushmita sen

रोहमन ने शादी और रिश्ते को लेकर लोगों को एक खास सलाह दी है। रोहमन ने इस वीडियो में कहा है कि मैं रोहमन आस्किंग के जवाब पढ़ रहा था। सब प्यार में इतने दुखी क्यों हैं, तुम लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद करते हो यार,आपके पार्टनर की भी लाइफ होती है, उसके पास भी कई चीजें करने के लिए होती हैं।

रोहमन ने लिखा है पार्टनर की तलाश

रोहमन ने लिखा है पार्टनर की तलाश

रोहमन ने इसके आगे लिखा है कि पार्टनर पर इतने अधिक निर्भर न हो यार। अपने आप को खुद खुश रखना सीखो न। पहले खुद को पूरा करो। फिर पार्टनर की तलाश करो। ऐसा पार्टनर मत खोजो जो आपको पूरी करे। क्योंकि ये कभी सच नहीं होगा। आप समझ रहे हो न।

रोहमन ने लिखा- दुखी मत करो

रोहमन ने लिखा- दुखी मत करो

रोहमन ने इसके आगे बोला है कि मुझे ये कांसेप्ट समझ नहीं आता है कि कोई हमें पूरा करेगा। आपको कोई नहीं सिर्फ आप पूरा कर सकते हैं। यह बहुत आसान है। दूसरे इंसान को दुखी मत करो। अपने साथ ये सब करना बंद करो।

इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता

इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता

वह आगे कहते हैं कि किसी ने तुम्हें खुश करने का ठेका नहीं ले रखा है। कोई दूसरा इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता है। रोहमन ने इसके आगे कैप्शन में लिखा है कि आपको कोई पूरा नहीं कर सकता है। लेकिन आप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X