माइनस टेम्प्रेचर के बीच पूल में उतरी सुष्मिता सेन, मोनोकनी में एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

Sushmita Sen video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता के वीडियोज और फोटोज हमेशा ही वायरल होते रहते हैं जो कि सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन का एक वीडियो सामने आया है इसमें एक्ट्रेस माइनस टेम्प्रेचर में भी पूल में नहाती दिख रही हैं।
सुष्मिता सेन का हॉट वीडियो-
अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में रहने वाली सुष्मिता सेन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का शानदार अंदाज देख हर कोई दीवाना हो गया है।
दरअसल हाल ही में सुष्मिता सेन अपने नए साल की शुरुआत अजरबैजान से की। एक्ट्रेस ने यहां पर अपने विंटर वेकशन को जमकर एंजॉय किया है, जिसका एक वीडियो भी सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान वो ब्लैक मोनोकोनी में काफी हॉट लग रही हैं।
जिस वक्त सुष्मिता इस हॉट वॉटर में स्विमिंग कर रही हैं उस दौरान वहां का टेम्प्रेचर माइनस 1 डिग्री है। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता ने कैप्शन में दी है। वीडियो में एक्ट्रेस स्विमिंग के साथ ही अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, जिसे देख किसी का भी दिल थम सकता है।
वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-"बर्फ से ढके पहाड़, माइनस 1 डिग्री तापमान, एक गर्म आउटडोर पूल और इसमें छलांग लगाने की इच्छा...उफ्फ क्या एक्सपीरियंस है...आजाद होने के लिए और नेचर के साथ"। वीडियो देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं और वो कमेट कर सुष्मिता की तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट-
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुष्मिता बार आखिरी वेब सीरीज आर्या में नजर आईं थी। एक्ट्रेस की ये सीरीज काफी पॉपुलर हुई थी। इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। वहीं, अब इसकी सीजन 3 का दूसरा पार्ट अगले महीने 9 फरवरी को रिलीज होगा। इसका टाइटल 'आर्या अंतिम वार' है। सुष्मिता ने इस सीरीज से ही ओटीट पर डेब्यू किया था। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। सुष्मिता सेन की एक्टिंग के फैंस दीवानें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











