कोरोना का कहर: सुष्मिता सेन का दर्द से भरा भावुक पोस्ट- सांस के लिए लड़ रहे हैं, दिल टूट जाता है
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इंसानियत से जुड़ी हुई कई रियल कहानी और पोस्ट सामने आ रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले साल की तरह इस बार भी बॅालीवुड के कई सेलेब्स एक साथ आकर इस महामारी में लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी एक पोस्ट लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। सुष्मिता सेन ने इससे जुड़ी हुई एक तस्वीर भी साझा की है। जहां पर सुष्मिता सेन ने महामारी के समय हर जगह से आ रही मदद पर अपनी भावना व्यक्त की है।

साथ ही लोगों को मदद के लिए आगे आने लिए बोला है। सुष्मिता सेन ने लिखा है कि यह कहना खुशी से भर देता है, इस महामारी के समय हर जगह से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बिना शर्त के..बस इंसानियत और सहानुभूति के नाते।


Click it and Unblock the Notifications











